Thursday, 17 October 2019

माज़ा ने मैसूरू में उपभोक्ताओं को ‘मैंगोलिशियस मोमेंट’ प्रदान कर बढ़ाया दशहरे का जोश

मैसूरू में दशहरा बड़े अलग तरीके से मनाया जाता है। तरह-तरह के भव्य समारोह, मेले और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ त्यौहारी मौसम की इस मस्ती और रोमांच को दोगुना कर देती हैं। इस साल, शहर में भारत में सबसे पसंदीदा और आइकॉनिक मैंगो बेवरेज में से एक माज़ा के साथ यह त्‍योहार और मीठा हो गया। दस दिन के उत्‍सव के दौरान उपभोक्ताओं ने रोमांचक कियोस्क, संवादपरक खेलों और सोशल मीडिया से जुड़ी पहलों के माध्यम से माज़ा के मैंगोलिशियस मोमेंट्स का खूब आनंद उठाया। 

माज़ा ने शहर के प्रसिद्ध फ्लॉवर शो के आगंतुकों को सुंदर दृश्य दिखाने के लिये महल की थीम का कियोस्क बनाया था, जहाँ उपभोक्ताओं ने रियायती कीमत में इस मैंगो बेवेरज का मजा लिया। कियोस्क के भीतर बने फोटो बूथ में उपभोक्ता रोचक सेल्फी ले सकते थे। इसके अलावा, चमकीले पीले रंग के माज़ा वाहनों ने मैसूरू के रामनगर, चन्नापटना, मद्दुर, मांड्या और श्रीरंगपटना कस्बों की यात्रा की और उपभोक्ताओं को संवादपरक खेलों तथा सोशल मीडिया की गतिविधियों से जोड़ा। यही नहीं, माज़ा, कोका-कोला और किनले ने शहर में ब्राण्डेड गुब्बारों और द्वारों से सजावट भी की थी। 

त्यौहार से जुड़ी पहलों पर टिप्पणी करते हुए कोका-कोला इंडिया में ज्यूस कैटेगरी के डायरेक्‍ट-मार्केटिंग श्रीदीप केसवन ने कहा, ‘‘माज़ा हमेशा से भारत में त्यौहारों का प्रमुख भाग रहा है और यह जश्न की मिठास तथा उल्लास को बढ़ा देता है। माज़ा के शुद्ध आम और मैसूरू की समृद्धि संस्कृति का संयोजन करते हुए, हमने खोजपरक कियोस्क और रोमांचक इवेंट तैयार किये, ताकि त्यौहारी जोश को जीवंत किया जा सके। हम यह देखकर रोमांचित थे कि सभी प्रकार के उपभोक्ताओं ने त्‍योहारी उत्‍सव के दौरान “मैंगोलिशियस मोमेंट्स” का आनंद उठाया।’’

वर्ष 2023 तक 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का घरेलू मैंगो जूस ब्रैंड बनने के सफर में अगला कदम उठाते हुए, माज़ा एक मास्टर ब्रांड में तब्दील हो रहा है। यह अलग-अलग मौकों के लिए अलग-अलग स्वाद के मैंगो जूस बाजार में पेश कर रहा है। 1970 में लॉन्च किए गए माज़ा की विरासत काफी आकर्षक रही है। यह पिछले 42 सालों से भी अधिक समय से देश का सबसे पसंदीदा मैंगो जूस बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment