- रिपोर्ट : बृजेश गोंड
मीरजापुर : सीटी ब्लाक क्षेत्र के रीवा रोड से बिकना लिंक रोड पर लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश के चलते रोड पर लगभग दो फिट पानी जम गया है। इससे जहा एक ओर आने जाने वालो के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर आस पास रह रहे लोगो के घरो में गन्दा पानी बीमारियों को दावत दे रही है। शनिवार को स्कूल खुलने के कारण बच्चे घुटने तक पानी में होकर स्कूल जाने के लिये मजबूर दिखे। रास्ते में पानी जमा होने का कारण नाली जाम होना बताया गया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से भी की। लेकिन कोई समाधान नही निकला। स्थानीय लोगों ने बताया की कितने तो पानी में ही गिर जा रहे है, कई को तो हल्की चोटे भी लगी है।
No comments:
Post a Comment