Sunday, 6 October 2019

बिना लाईसेंस बिकने की तैयारी में लगे व्यवसायी



  • प्रशासन ने कहा-होगी सख्त कार्यवाही


- रिपोर्ट : आशीष गहलौत

ज्ञानपुर, भदोही। आगामी दीपावली के पर्व पर किसी अनहोनी घटना को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सख्त हिदायतें जारी की गई है । वहीं जिले में प्रशासन के सामने दुकानों में बिना लाइसेंस सरेआम पटाखों की बिक्री की जा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन का दावा रहा है। कि रिहायशी इलाकों में पटाखा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद गोपीगंज  भदोही ज्ञानपुर  खमरिया  सुरियावा आदि बाजारों के रिहायशी इलाकों में भारी संख्या में पटाखों को गोदामों में स्टोर करके रखा गया है । जो किसी भी समय ज्ञानपुर  भदोही व चौरी थाना क्षेत्र केे रोटहां  जैसे भयानक हादसों की तरह बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं । जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि अगर बिना लाइसेंस के कोई भी पटाखा बेचते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरण में प्रदूषण की गंभीर समस्या को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी दीपावली के समय पटाखों से निकलने वाले नुकसान दायक धुंए को कम करने के लिए पर्व के दिन केवल 3 घंटे की परमिशन देकर पटाखे बेचने की छूट दी है। इस आदेश के बाद पटाखा भंडारण के कारोबारियों ने नया रास्ता खोज लिया है। उन्होंने जिले से लगने ग्रामीण इलाकों में सप्लाई शुरू कर दी है । गौर करने वाली बात यह है कि जिले भर में अधिकारियों को अलर्ट करने के बावजूद उनमें से किसी को भी इस अंधे कमाई की कोई सुध नहीं है।

No comments:

Post a Comment