नरीमन पॉइंट में खुला इसुजु का नया ब्राण्ड शोरूम
- रिपोर्ट : रवि यादव
मुंबई : अब लाइफस्टाइल और ऐडवेंचर के परफेक्ट संगम का आनंद उठाने के लिए तैयार हो जायें। यह आनंद युवा एवं वाइब्रैंट मुंबईकरों की आत्मा को सुकून पहुंचाएगा।
विश्व-विख्यात लाइफस्टाइल एवं ऐडवेंचर पिक-अप वी-क्रॉस के निर्माता इसुजु और भारत की अग्रणी विशिष्ट कॉफी कंपनी ब्लू टोकाइ कॉफी रोस्टर्स ने नीरसता से आजादी देने के लिये हाथ मिलाया है। दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट में इसुजु का ब्राण्ड शोरूम खुल गया है जोकि इसुजु कैफे के नाम से मशहूर है। यह कैफे के माहौल में ‘इसुजु लाइफ’ का एकदम नया अनुभव प्रदान करेगा।
दक्षिण मुंबई में इसुजु का यह ब्राण्ड शोरूम ‘जीवनशैली के उत्सव’ का चित्रण करता है, जोकि ट्रैवेल, ऐडवेंचर और एक्स्प्लोरेशन को एकसाथ लेकर आता है जिन्हें वी-क्रॉस और एमयू-एक्स जैसी बहुपयोगी मशीनों में गुंथा गया है। यह वाहन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बना चुके हैं, और इसका श्रेय इनकी विविधता, प्रदर्शन और इनके द्वारा प्रस्तुत उत्साह को जाता है। नरीमन पॉइंट के सीआर2 मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित यह टच-पॉइंट प्रत्येक आयु वर्ग के व्यक्ति से जुड़ेगा- यानी उभरते युवाओं से लेकर व्यापारियों तक, जो अपने परिवार के साथ इन दोनों ब्राण्ड्स का सर्वश्रेष्ठ का अनुभव लेना चाहते हैं।
यहाँ का वातावरण आरामदेय है और सरलता का बोध कराता है। यहाँ आकर ताजा कॉफी का आनंद लिया जा सकता है, जो देश के एकल खेतों से आने वाले सर्वोत्कृष्ट अरेबिका बीन्स से बनाई जाती है।
इसुजु ब्राण्ड शोरूम बातचीत करने के लिये अच्छी जगह है और ऐसे लोगों को तरोताजा कर देता है, जो अपनी रोज-रोज की घिसी-पिटी जिंदगी से ऊब जाते हैं। इस कैफे में इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस और एमयू-एक्स स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल हमेशा मौजूद रहेंगे और आप इन मशीनों को छूकर इनका अनुभव ले सकते हैं और टेस्ट ड्राइव भी कर सकते है ।

No comments:
Post a Comment