Wednesday, 30 October 2019

वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में युवक की मौत के बाद पूरे परिसर में हंगामा


- रिपोर्ट : संतोष गुप्ता

मुंबई : वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में युवक की मौत के बाद पूरे परिसर में बरपा हंगामा परिवारवालों के मुताबिक पुलिस ने लड़की की छेड़खानी की झूठी शिकायत पर वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस स्टेशन के पुलिस वालों ने युवक को पकड़कर पुलिस थाने में ले आई जहां पर उसे काफी बुरी तरह से मारा-पीटा गया और पानी मांगने पर भी पानी नहीं दिया उसके बाद युवक ने छाती में दर्द की शिकायत की परिवार वालों के दबाव देने पर पुलिस ने कहा हमारी गाड़ी में डीजल नहीं है आप उन्हें ले जाओ युवक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया जिसके बाद परिसर में तनाव फैल गया और युवक की मौत  के बाद पूरे परिसर में जनता का आक्रोश फैल गया सायन अस्पताल में शिवसेना के खासदार राहुल वाले भारतीय जनता पार्टी के आमदार कैप्टन तमिलसेलवन विरोधी पक्ष  नेता रवि राजा पहुंचे देर शाम जोन 4 के पुलिस उपायुक्त बताया कि सारे मामलों की छानबीन चल रही है और मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है और जांच करने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी आज सुबह से ही वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस स्टेशन पर जनता का आक्रोश देखने को मिल रहा है लोगों की मांग है कि दोषी पुलिस वालों
को तुरंत कार्रवाई की जाए और उन पर धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उन पर कार्रवाई करें वडाला ट्रक टर्मिनल पर आमदार कैप्टन तमिल सेल्वन पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जब तक पुलिस अपनी कार्रवाई नहीं करती और दोषियों को सजा नहीं देती तब तक हम यहीं पर बैठे रहेंगे हमारी मांग पूरी होने के बाद और पुलिस वालों पर कार्रवाई होने के बाद ही हम हटेंगे।

No comments:

Post a Comment